धनबाद, नवम्बर 9 -- Dhanbad News: धनबाद। चिल्ड्रेन इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन (सीआईओ) साइंस ओलंपियाड 2026 की परीक्षा में शामिल 438 छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। अलइस्लाह स्कूल वासेपुर में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा छह, सात और आठ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड प्रदान की गई। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों के प्राचार्यों, बुद्धिजीवियों समेत अन्य ने हिस्सा लिया। अभिभावकों समेत अन्य कार्यक्रम की सराहना की। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: गोविंद विद्यालय में 45वाँ वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...