Dhanbad News: सीआईएसएफ ने बाइक समेत छह बोरा अवैध कोयला किया जब्त
धनबाद, सितम्बर 5 -- Dhanbad News: सिजुआ। कतरास क्षेत्र की सीआईएसएफ टीम ने शुक्रवार को अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ अभियान चलाकर तेतुलमारी के पांडेडीह मोड़ के समीप एक बाइक समेत छह बोरा अवैध कोयला जब्त किया। बल को आता देख बाइक सवार वाहन छोड़कर फरार हो गया। जवान बाइक व कोयला जब्त कर अपने साथ ले गए। लोगों के अनुसार कुछ अवैध कारोबारी रात में कोयला चोरी कर बोलेरो व टिपर के माध्यम से ठिकाने लगाते हैं, जबकि दिन में गरीब लोगों को परेशान किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.