Dhanbad News: सिलेंडर हादसे के बाद स्कूल में आग से बचाव की ट्रेनिंग
धनबाद, अगस्त 4 -- Dhanbad News: मुकुंदा नया प्राथमिक विद्यालय हरिबोल थान में बच्चों का एमडीएम बनाने के दौरान शुक्रवार को गैस सिलेंडर में आग लग गई थी। उक्त हादसे को देखते हुए सोमवार को विद्यालय में सुरक्षा जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें मुकुंदा पंचायत समिति सदस्य सह विधायक प्रतिनिधि हीरालाल मोदक और शारदा इंडेन गैस के अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान शारदा एलपीजी वितरक के कुशल ट्रेनर सौरभ सरकार ने ग्रामीणों और शिक्षकों को गैस चूल्हा जलाने, रेगुलेटर लगाने तथा आग लगने पर बचाव के सुरक्षित उपाय बताए। मौके पर विवेक अग्रवाल, अब्दुल हक, मिंटू साव, शिक्षक गिरीधारी महतो, वार्ड सदस्य सुधन महतो, सीताराम गोराई और धीरू महतो आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.