धनबाद, सितम्बर 26 -- Dhanbad News: बाघमारा, प्रतिनिधि। सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में शुक्रवार को वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोविंदपुर क्षेत्र संख्या-3 के महाप्रबंधक सत्यकाम आनंद, विशिष्ट अतिथि एपीएम दुबे कुमार पटेल, एजीएम अमित कुमार, शैलेश तिवारी, डीसीकेएस बीएमएस अध्यक्ष मुरारी तांती, प्रबंधकारिणी समिति सदस्य उत्तम गयाली, विनोद सिंह व सौरभ वर्णवाल, सिनीडीह मुखिया सुमन देवी व प्रतिनिधि बिट्टू चौहान, फुलारीटांड़ मुखिया दिलीप विश्वकर्मा तथा प्रभारी प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह मौजूद रहे। य...