धनबाद, जुलाई 19 -- Dhanbad News: मधुबन थाना क्षेत्र के सिनीडीह में बीते दो दिनों के भीतर चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं से इलाके में दहशत है। चोरों ने दो बंद आवासों का ताला तोड़कर लाखों रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। पुलिस ने दोनों पीड़ित परिवारों के आवेदन पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना सिनीडीह निवासी विशाल कुमार उर्फ बंटी साव के बंद घर में हुई, जहां परिवार सगाई में शामिल होने बिहार गया था। वहीं 24 घंटे के अंतराल में गुरुवार रात चोरों ने एक इडली विक्रेता के बंद मकान से लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चोरी कर ली। यह भी पढ़ें- Munger News: बंद घर से 70 हजार नगद एवं लाखों के जेवरात की चोरी दोनों पीड़ित परिवारों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Latehar News: बाजारटांड़ में ...