Dhanbad News: सिटी एसपी ने किया औचक निरीक्षण
धनबाद, अगस्त 21 -- Dhanbad News: धनबाद। शहर में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव ने शुक्रवार को धनसार थाना का औचक निरीक्षण किया। थाना पहुंचने पर पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ने लंबित कांडों, अनुसंधान की प्रगति, वारंट-कुर्की, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और पुराने मामलों के निष्पादन की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन और वारंटियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। उन्होंने नियमित गश्ती, संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जांच और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने को कहा। साथ ही आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और पुलिस-पब्लिक समन्वय बेहतर करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Banka News: अपराध नियंत्रण अभियुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.