Dhanbad News: सिजुआ स्टेडियम के माली का सत्याग्रह जारी
धनबाद, जुलाई 5 -- Dhanbad News: सिजुआ स्टेडियम के माली सोमनाथ दलाई का सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय के समीप चल रहा सत्याग्रह शनिवार को 46 वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन लंबे दिनों तक चलने के बाद भी लोग उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। आंदोलन के दौरान कई बार उनकी तबियत भी खराब हुई, इसके बावजूद उनका आंदोलन जारी रहा। सोमनाथ ने कहा कि इस स्टेडियम के लिए निर्माण काल से पूरे परिवार के साथ सजाने सवांरने में लगे हुए हैं। बीसीसीएल द्वारा वादा किये गए मानदेय को भी दो वर्षो से नहीं दिया जा रहा है। कहा कि जब तक उनका वेतन भुगतान सहित अन्य मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तब तक सत्याग्रह जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Champawat News: पर्यावरण मित्रों का क्रमिक अनशन जारी यह भी पढ़ें- Saraikela News: '6 माह से मानदेय नहीं मिला, परिवार कैसे चलाएं': उपायुक्त के जनता दरबार में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.