Dhanbad News: सिंह नगर के तालाब से लापता युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
धनबाद, अक्टूबर 12 -- Dhanbad News: झरिया थाना क्षेत्र के सिंह नगर स्थित तेजन सिंह तालाब से रविवार को 20 वर्षीय राहुल का शव तैरता हुआ बरामद किया गया। तालाब में शव दिखने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। परिजनों के अनुसार राहुल मजदूरी और कचरा चुनने का काम करता था। वह शनिवार से ही घर से अचानक लापता था और परिवार वाले उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। रविवार को उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया है। उसकी दो बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही झरिया थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय और वार्ड 35 की पार्षद सोनाली कुमारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण डूबना लग रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.