धनबाद, अगस्त 28 -- Dhanbad News: धनबाद। सिंफर लेडीज़ क्लब की ओर से गुरुवार को रंगारंग सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। अध्यक्ष मीरा मिश्रा की मौजूदगी में आयोजित सावन महोत्सव में गीत-संगीत और नृत्य शानदार प्रस्तुति हुई। कजरी, नृत्य और मनोरंजक खेलों का आयोजन भी हुआ। आयोजन को सफल बनाने में सचिव नंदिता सिंह, संयुक्त सचिव नीतू मेहता, कोषाघ्यक्ष अर्चना आज़ाद एवं संस्कृति की सक्रिय भूमिका रही। सभी के सहयोग और सहभागिता से सावन के अंतिम दिन का यह उत्सव हर्षोल्लास और उमंग के साथ यादगार बना। यह भी पढ़ें- Kodarma News: मोदी बर्णवाल महिला समिति ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...