धनबाद, अगस्त 3 -- Dhanbad News: सिंफर कम्युनिटी सेंटर में रविवार को हॉबी सेंटर एवं सिंफर स्टाफ क्लब की ओर से बंगीय संगीत परिषद, कोलकाता के बैनर तले वार्षिक परीक्षा आयोजित की गई। इसमें धनबाद, बोकारो सहित विभिन्न जिलों के करीब 250 प्रतिभागियों ने भाग लेकर पेंटिंग, संगीत और भरतनाट्यम नृत्य में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पेंटिंग परीक्षा में व्यवहारिक, लिखित और मौखिक परीक्षा ली गई, जबकि प्रतिभागियों ने वाटर कलर और क्रेयॉन से प्रकृति, पर्यावरण और लोक संस्कृति पर आकर्षक चित्र बनाए। हॉबी सेंटर के पेंटिंग आर्टिस्ट शिवशंकर धर ने बताया कि परीक्षा का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता और कलात्मक समझ का मूल्यांकन करना है। उन्होंने कहा कि पूरे वर्ष तैयार किए गए चित्रों का मूल्यांकन बंगीय संगीत परिषद के मुख्य परीक्षक नीलांशु भट्टाचार्य ने भी किया।संगीत म...