धनबाद, अक्टूबर 22 -- Dhanbad News: रोहड़ाबांध दुर्गोत्सव समिति और सिंदरी सिटीजन की महिला शाखा के तत्वावधान में मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिंदरी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने किया। प्रतिभागियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। भक्ति गीतों और भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। समिति के महासचिव शैलेंद्र द्विवेदी की मौजूदगी में मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।अरुणिमा गुप्ता, राखी, रितिका सिंह, रिया, सुप्रभा और गौरी सहित अन्य प्रतिभागियों के नृत्य को खूब सराहा गया। वहीं राज किशोर सिन्हा के साथ आए गायक गुंजन, जया, बीके साहा, अनिल कुमार और आनंद ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- Bokaro News: शौंडिक समाज ने धूमध...