Dhanbad News: सिंदरी में पाईप मरम्मत कार्य के कारण जलापूर्ति ठप
धनबाद, अक्टूबर 10 -- Dhanbad News: सिंदरी में पाइप मरम्मत के कारण जलापूर्ति ठप सिंदरी, प्रतिनिधि। सिंदरी नगर में शुक्रवार को जलापूर्ति ठप होने से पानी के लिए हाहाकार मच गया। हर्ल प्रबंधन ने बिना किसी पूर्व सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था के पानी की सप्लाई बंद कर दी। इसके बाद शुक्रवार सुबह प्रबंधन द्वारा जानकारी दी गई कि आगामी दुर्गा पूजा और त्योहारों को देखते हुए क्षतिग्रस्त पाइपों को बदलने और मेंटेनेंस का काम शुरू किया गया है, ताकि त्योहारों के दौरान सुचारू रूप से पानी मिल सके। हर्ल के मेंटेनेंस विभाग के अनुसार, मुख्य पाइपलाइन जहां टूटी है, वहां की जमीन दलदली है और लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। इस कारण क्षतिग्रस्त पाइप को बदलने में परेशानी आ रही है। पंप लगाकर दलदली जमीन से पानी निकालने का काम जारी है, लेकिन शुक्रवार शाम पांच बजे तक रिसाव को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.