धनबाद, अगस्त 19 -- Dhanbad News: पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने सिंदरी में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। नगर निगम के सिंदरी अंचल अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या 53, 54 एवं 55 के विभिन्न चौक-चौराहों पर जल जमाव हो गया है।

सड़कों की स्थिति लंबे समय से जर्जर सड़कों की मरम्मत नहीं होने से गड्ढों का आकार लगातार बढ़ता जा रहा है, जो अब बड़ी दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं। जनप्रतिनिधियों की इस उदासीनता से स्थानीय जनता में भारी रोष व्याप्त है।

दुर्घटनाएँ और खतरे सड़कों पर जलजमाव के कारण दुपहिया वाहन चालक गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं और अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। पानी की निकासी के लिए सड़क किनारे नालियों का अभाव है। जहां नालियां हैं भी, वहां लोगों ने अवैध कब्जा कर दुकानें खड़ी कर ली हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई ...