Dhanbad News: सिंदरी पुलिस ने किया चोरी की वारदातों का उद्भेदन, दो गिरफ्तार
धनबाद, सितम्बर 23 -- Dhanbad News: सिंदरी क्षेत्र में पिछले महीने तीन बंद घरों का ताला तोड़कर हुई चोरियों का पुलिस ने मंगलवार को उद्भेदन कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले में बलियापुर मस्जिद टोला से दो अप्राथमिक अभियुक्त फैजान और शेख शाहिद को गिरफ्तार किया है। सिंदरी डीएसपी प्रकाश चंद्र महतो ने मंगलवार को सिंदरी थाना परिसर में पत्रकारों को बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो बाइक, एक टीवी, पीतल व कांसे के बर्तन, सिक्के और Rs.68,320 नकद बरामद किया है। डीएसपी ने स्पष्ट किया कि बरामद नकद राशि एक रेलवे कर्मी के 'फोर-14' आवास से चोरी हुए सोने के आभूषणों को बेचकर मिली थी। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: कार से रेकी कर पाइप रिंच से ताले तोड़कर करते थे चोरी, सात गिरफ्तार उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.