धनबाद, अक्टूबर 22 -- Dhanbad News: शहरपुरा शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को आयोजित रावण दहन समारोह में असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक 65 फीट ऊंचा रावण का पुतला धू-धूकर जला। भव्य आयोजन और रंग-बिरंगी आतिशबाज़ी देखने सिंदरी व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों लोगों का हुजूम उमड़ा। इससे पूर्व समिति ने राम-लक्ष्मण व वानर सेना के साथ भव्य झंडा जुलूस निकाला, जिसमें युवाओं ने शस्त्र प्रदर्शन किया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि बलियापुर अंचल अधिकारी मुरारी नायक, बीआईटी सिंदरी निदेशक डॉ पंकज राय, उद्योगपति व भाजपा नेता लाल बाबू सिंह, कुंभनाथ सिंह, राजपूत विचार मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष देवनाथ सिंह, गोविंदपुर प्रखंड प्रमुख निर्मला सिंह, विहिप विभाग मंत्री सोनू गिरी, झामुमो जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह व आयोजन सचिव दिनेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। यह...