धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: सिंदरी। सिंदरी स्थित दुबे अखाड़ा में शनिवार को सलेमपुर आरा के मुखिया हरिशंकर दुबे के नेतृत्व में श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से हरिनाम का स्मरण किया और सिंदरी में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कीर्तन की समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कन्हैया दुबे, नंदा दुबे, आदित्य दुबे, पवन ओझा, शैलेंद्र द्विवेदी, दिनेश सिंह, महेंद्र पांडेय और मनोज मिश्रा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...