धनबाद, अक्टूबर 27 -- Dhanbad News: सिंदरी के डोमगढ़ दामोदर नदी छठ घाट के समीप मंगलवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू हो रही है। इसे लेकर सोमवार को कथा स्थल से कलश शोभा यात्रा निकाली गई। डोमगढ़ के डीके फोर आवास निवासी आयोजक गीता देवी के पुत्र समाजसेवी शशि सिंह ने बताया कि आचार्य वैद्यनाथ मिश्रा और पंडित मुकेश राजपुरोहित के सान्निध्य में कलशयात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मुख्य कथा स्थल से शुरू होकर पूरे डोमगढ़ क्षेत्र का भ्रमण करते हुए दामोदर नदी घाट पहुंची। जहां पीतांबर वस्त्र धारण किए सैकड़ों महिलाओं व युवतियों ने भक्ति भाव के साथ अपने सिर पर 651 दिव्य कलशों को लेकर दामोदर नदी से पवित्र जल भरा। इसके बाद सभी श्रद्धालु कथास्थल लौटे और विधि-विधान के साथ कलशों को स्थापित कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस श्रीमद्भागवत कथा में अंतर्रा...