धनबाद, अगस्त 26 -- Dhanbad News: एक सितंबर से नगर निगम की 980 दुकानों का किराया बढ़ जाएगा। नगर निगम बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर अपर नगर आयुक्त ने यह आदेश जारी कर दिया। नगर निगम बोर्ड के निर्णय के अनुसार सिंदरी की दुकानों का किराया 11 गुना तक बढ़ाया गया है। वहीं पुराना बाजार और हीरापुर पार्क मार्केट का किराया छह गुना तक बढ़ाया गया है। नगर निगम ने पार्क मार्केट के भूतल (बेसमेंट) की दुकानों का किराया छह रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति वर्गफीट किया गया है। वहीं फर्स्ट फ्लोर की दुकानों का किराया छह रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये वर्गफीट किया गया है। हीरापुर हटिया की दुकानों का किराया पांच रुपये से बढ़ाकर 32 रुपये कर दिया गया है। पुराना बाजार की दुकानों का किराया 10 रुपए से बढ़ाकर 48 रुपये प्रति वर्गफीट कर दिया गया है। वहीं सिंदरी की दु...