धनबाद, अगस्त 21 -- Dhanbad News: सिंदरी की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर आजसू पार्टी आंदोलन का बिगुल फूंकेगी। इसकी शुरूआत शुक्रवार 21 अगस्त को रांगामाटी स्थित फूलो झानो मैदान में होगी। यहां मिलन सभा और सभा की जाएगी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो शिरकत करेंगे। यह जानकारी गुरुवार को फूलो झानो मैदान में पूर्व भाजपा नेता सतीश महतो ने पत्रकारों को दी। बताया कि मिलन समारोह के दौरान क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। सभा के मंच से आजसू सुप्रीमों को सिंदरी की मूलभूत समस्याओं जैसे पानी, बिजली, सड़क, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और आवास के मुद्दों से विस्तार से अवगत कराया जाएगा। मौके पर प्रदेश युवा प्रभारी करण महतो, बलराम महतो, विकास महतो, कन्हैया सिंह, मिथिलेश कु...