धनबाद, जुलाई 31 -- Dhanbad News: भगवान शिव की आराधना और आस्था का पावन माह श्रावण मास गुरुवार से शुरू हो गया। सावन के पहले ही दिन धनबाद के शिवालयों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। शहर के बेकारबांध नागेश्वर शिव मंदिर, भुईंफोड़ मंदिर, हीरापुर शिवालय, पॉलीटेक्निक रोड स्थित दीनानाथ महादेव मंदिर सहित आसपास के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और के जयघोष से गूंजते रहे। श्रावण मास को लेकर मंदिर समितियों ने विशेष सजावट के साथ पूजा-अर्चना की व्यापक व्यवस्था कर रखी थी।बाजारों यह भी पढ़ें- Sahibganj News: शिवालयों में जलाभिषेक को लेकर उमड़ी भीड़ म...