धनबाद, जुलाई 28 -- Dhanbad News: धनबाद। रिवाज फैशन एंड लाइफस्टाइल ग्रुप की ओर से 30 एवं 31 जुलाई को रेडिसन होटल, धनबाद में दो दिवसीय सावन एवं तीज मेला लगाया जाएगा। इसमें फैशन, लाइफस्टाइल, हस्तशिल्प, गृह सज्जा और पारंपरिक उत्पादों की विविधता देखने को मिलेगी। ग्रुप की सदस्य अंबिका गोयल ने बताया कि मेले में कुल 45 स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों में जमशेदपुर, सूरत, पंजाब, जयपुर सहित देश के विभिन्न शहरों से आए उद्यमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। मेले में डिजाइनर परिधान, फैशन ज्वेलरी, बच्चों के परिधान, गृह सज्जा की सामग्री, राखियां, भगवान के परिधान, खानपान के स्टॉल सहित अनेक आकर्षण होंगे। इसके अलावा मेहंदी, चित्रांकन और सृजनात्मक कला भी मेले का विशेष आकर्षण रहेगी। यह भी पढ़ें- हरे रंग के आरामदायक मगर खूबसूरत कुर्ता सेट्स के साथ 2026 की हरिय...