धनबाद, जुलाई 27 -- Dhanbad News: सखी बहिनपा मैथिलानी समूह की ओर से रविवार को कुसुम विहार में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झरिया विधायक रागिनी सिंह मुख्य अतिथि थीं। इस मौके पर पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सावन के उमंग से सराबोर आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। सावन महोत्सव में पहुंची रागिनी सिंह का संस्थापिका आरती झा, महासचिव एवं समूह प्रभारी मनोरमा झा तथा अन्य पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद महिलाओं ने सावन के पारंपरिक लोकगीत, झूला उत्सव, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और मैथिली परंपरा की मनमोहक झलक प्रस्तुत की। यह भी पढ़ें- Ranchi News: संस्कार भारती की ओर से गुरुजनों का ...