धनबाद, नवम्बर 11 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनबाद में मंगलवार को गोवर्धन पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के प्रमुख स्थानों खास कर न्यू विशुनपुर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर, कोयला नगर, कृष्णा नगर, बारामुड़ी, हीरापुर के अजंतापाड़ा, भिस्तीपाड़ा, बिनोद नगर आंबेडकर नगर में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की। कई जगहों पर गोबर से निर्मित प्रतीकात्मक गोवर्धन पर्वत और भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की। घरों में भी पारंपरिक गो-पूजन किया गया। सामूहिक आयोजनों के साथ-साथ लोगों ने अपने-अपने घरों में भी पारंपरिक तरीके से गोवर्धन पूजा की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: गोवर्धन पूजा पर भगवान श्रीकृष्ण को लगाया गया अन...