Dhanbad News: सामाजिक कार्यकर्ता को मातृशोक
धनबाद, अगस्त 21 -- Dhanbad News: रघुनाथपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता गौरव कुमार महतो व सौरभ कुमार महतो की मां प्रमिला महतो, 65 वर्ष का गुरुवार को अचानक निधन हो गया। खबर पाकर पूर्व विधायक आनंद महतो, विधायक चंद्रदेव महतो, मुखिया धनंजय महतो, जिप प्रतिनिधि राजेश महतो, पंसस रविन्द्रनाथ महतो, भिखराजपुर मुखिया दिलीप महतो, पंसस दिवाकर महतो, पंसस रोहित कुमार महतो, त्रिलोचन महतो आदि सहित आसपास के लोग पहुंचे, श्रद्धांजलि दी। घटना पर गहरा शोक जताया। वे अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गयी। घटना को ले पूरे गांव में मातम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.