धनबाद, अक्टूबर 1 -- Dhanbad News: सरायढेला थाना क्षेत्र के साबलपुर में एक सरकारी जमीन बेचकर 42.8 लाख रुपए चूना लगाने का आरोप लगा है। भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत सरायढेला थाना में की है। आरोप लगाया कि उनसे रुपए ऐंठने के बाद अब जमीन दूसरे को बेचने की कोशिश की जा रही है। जमीन पर बाउंड्री करने पहुंचे लोगों के खिलाफ उमेश सिंह ने बुधवार को मोर्चा खोल दिया। मौके से मनीष शर्मा नामक कथित विक्रेता को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में सरायढेला थाना प्रभारी ने सभी पक्षों को कागजात के साथ दो अक्तूबर को थाना बुलाया है। मनीष को भी छोड़ दिया गया। यह भी पढ़ें- Haridwar News: जमीन के नाम पर 29.72 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, केस दर्ज उमेश सिंह ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 में करीब 6.21 लाख रुपये प्रति कट्ठा के रेट से जमीन का सौदा किया था। उन्होंने ब...