धनबाद, अगस्त 22 -- Dhanbad News: लोयाबाद, प्रतिनिधि। बांसजोड़ा कोलियरी के शिव मंदिर परिसर स्थित परियोजना में खनन कार्य बंद होने से आक्रोशित 300 आउटसोर्सिंग मजदूरों ने शुक्रवार को बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन किया। मजदूरों ने चेतावनी दी कि सात दिनों के भीतर खनन स्थल से पानी निकालकर काम शुरू नहीं कराया गया तो कोलियरी से कोयले का डिस्पैच ठप कर दिया जाएगा। मजदूरों का कहना था कि इसके बाद एक छटाक भी कोयला बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: चासनाला: बीसीकेयू का धरना, आंदोलन की चेतावनीआंदोलन का नेतृत्व आंदोलन की अगुवाई कर रहे मुस्ताक मंसूरी ने कहा कि नई आउटसोर्सिंग कंपनी बीएलए का काम शुरू होने के करीब एक माह बाद ही बंद हो गया और कंपनी ने 'नो वर्क, नो पे' का नोटिस लगा दिया। करीब दो माह से काम बंद रहने के कारण 30...