Dhanbad News: साक्षरता कर्मियों को अनुबंधकर्मी घोषित करने की मांग
धनबाद, जुलाई 19 -- Dhanbad News: धनबाद। जिला साक्षरता कार्यालय में शनिवार को झारखंड राज्य साक्षरता कर्मचारी संघ धनबाद ने बैठक कर साक्षरता कर्मियों को अनुबंधकर्मी घोषित करने की मांग की है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक दीपनारायण शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी स्तरों के साक्षरता कर्मियों ने भाग लिया। वर्ष 1994 से 31 मार्च 2018 तक साक्षरता कार्य करनेवाले साक्षरता कर्मियों को अनुबंध कर्मी घोषित करने, साक्षरता कर्मियों का बकाया मानदेय भुगतान करने, जिला एवं प्रखंड प्रभारियों का चयन व धनबाद जिले के सभी विधायकों से मिलकर ज्ञापन देने पर चर्चा की गई। जिलास्तर पर संरक्षक दीपनारायण शर्मा, जिला संयोजक निरंजन ठाकुर, सह संयोजक में भोलानाथ राम, सभी प्रखण्ड के संयोजक को सूचनाओं के अदान-प्रदान की जिम्मेवारी दी गई। यह भी पढ़ें- Palamu News: शिक्षक संघ ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.