धनबाद, अक्टूबर 7 -- Dhanbad News: जिले में साइबर ठगों का आतंक जारी है। साइबर अपराधियों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों के बैंक खातों में सेंधमारी कर कुल 1.94 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली। ठगी के शिकार पीड़ितों ने संबंधित थानों में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पहला मामला लोयाबाद का है, जहां अपराधियों ने सरवर आलम के बैंक खाते से दो बार में 94 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित के अनुसार, 5 अक्टूबर की शाम पहले 80 हजार और फिर 14 हजार रुपये की निकासी की गई। शाम करीब छह बजे मोबाइल पर निकासी का मैसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला। उन्होंने फौरन टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर खाता फ्रीज कराया। साइबर हेल्पलाइन से मिले निर्देश के बाद पीड़ित ने लोयाबाद थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। हालांकि स्थानीय पुलिस का कहना है कि...