धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: जामाडोबा निवासी मो मुबारक के बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया के खाते से साइबर अपराधियों द्वारा करीब दो लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ित ने धनबाद साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही जोड़ापोखर थाना को भी घटना की सूचना दी गई है। मुबारक ने बताया कि धनबाद स्टेशन के निकट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा और धनबाद स्थित बैंक ऑफ इंडिया में उनका बचत खाता है। उनके अनुसार, दोनों बैंक खातों से साइबर अपराधियों ने करीब दो लाख रुपए की निकासी कर ली। खातों से रकम निकाले जाने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने मामले की शिकायत संबंधित थाने में की। घटना की सूचना मिलने के बाद जोड़ापोखर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि खातों से रकम किस माध्यम से निकाली गई और इस घटना में कौन लोग शामिल हैं।

हि...