Dhanbad News: साइबर अपराधियों ने दो बैंक खातों से उड़ाए 3.38 लाख
धनबाद, सितम्बर 24 -- Dhanbad News: बरोरा थाना क्षेत्र के लेढ़ीडूमर निवासी दुलाल कुमार राय के दो बैंक खातों से साइबर अपराधियों ने मंगलवार को 3.38 लाख रुपए उड़ा लिए। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने संबंधित दोनों बैंकों के अधिकारियों, स्थानीय पुलिस और साइबर थाना को सूचना दी। दुलाल ने बताया कि मंगलवार को उनका मोबाइल अचानक हैंग होने लगा और बीच-बीच में स्क्रीन ब्लैंक हो जा रही थी। इसी दौरान बैंक खाते से रुपए निकाले जाने का पता चला। उनके बिलबेड़ा स्थित एसबीआई खाते से 99 हजार तथा कतरास बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया खाते से 2.40 लाख रुपये की निकासी हुई है। राशि अधिक होने के कारण बुधवार को साइबर थाना पहुंचकर शिकायत की। यह भी पढ़ें- सहायक शाखा प्रबंधक का फोन हैंक कर लाखों की ठगी पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सिर्फ दस मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.