धनबाद, अगस्त 17 -- Dhanbad News: झरिया व आसपास के विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी शैक्षणिक संस्थानों, कोलियरियों, सेल, टाटा कंपनी सहित अन्य संस्थानों में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरे आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराया गया और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया। नन्हें-मुन्नों व छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों में राष्ट्रभक्ति का जज्बा जगाया। पूर्वी झरिया क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय पर जीएम टी पासवान, लोदना क्षेत्रीय कार्यालय पर एके सिन्हा, बस्ताकोला क्षेत्रीय कार्यालय पर जीएम एसके गायकवाड और सेल चासनाला कार्यालय पर मुख्य महाप्रबंधक शशांक रंजन ने झंडोत्तोलन किया, जहां होमगार्ड के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। यह भी पढ़ें- Munger News: हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस,...