धनबाद, अगस्त 9 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। अंचल कार्यालय में सीएसआर के कार्य के लिए प्रतिनियुक्त सीआरपी दिव्यांग संजय कुमार रजक ने धनबाद सांसद ढुलू महतो के प्रतिनिधि सुरेश दास पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। सीआरपी की शिकायत को धनबाद सीओ राम प्रवेश कुमार ने संलग्न करते हुए धनबाद थाना प्रभारी को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। संजय कुमार रजक ने धनबाद सीओ को दिए पत्र में बताया कि दो जून से वह एसआईआर के कार्य के लिए अंचल कार्यालय में प्रतिनियुक्त हैं। छह अगस्त को काम पूरा करने के बाद वह अपनी विकलांग वाली गाड़ी से अपने घर जाने के लिए निकले थे। इसी बीच सुरेश दास ने अंचल कार्यालय परिसर में ही अपनी कार से उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। वहीं पर सुरेश ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। बस इतना पर ही वे नहीं रुके, उन्...