धनबाद, जुलाई 12 -- Dhanbad News: धनबाद। बिनोद बिहारी महतो चौक के समीप 96 डिसमिल जमीन के विवाद में एक पक्ष से लक्ष्मण रवानी ने शनिवार को गांधी सेवा सदन में प्रेस वार्ता की। उन्होंने प्रेस वार्ता में सांसद ढुलू महतो और उनके समर्थक भोला साव, सुभाष यादव पर कथित तौर पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। लक्ष्मण रवानी ने कहा कि हमलोगों को तीन महीने से परेशान किया जा रहा है। कुछ दिन पहले बिना सूचना के इनलोगों ने मेरी जमीन पर 19 कलम का गड्ढा खोद दिया। इसके बाद उन्होंने जेसीबी से उसकी भराई कराई। बताया कि उक्त जमीन का कुछ कागजात ऑनलाइन नहीं चढ़ता था, जिसे बाद में ऑनलाइन चढ़ाया और कागजात दुरुस्त कराया। शुक्रवार को जब जमीन में हम सब चहारदीवारी देने का काम करा रहे थे तो दिनभर काम चलने के बाद शाम में प्रशासन की टीम पहुंची और काम रुकवा दिया। इस दौरान मेरे स...