धनबाद, जुलाई 9 -- Dhanbad News: धनबाद जिले के सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सांप के काटने के इलाज के लिए आवश्यक 'एंटी-स्नेक वेनम एंटीसीरम' पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि वर्तमान में पूरे जिले में 6,130 एक्टिव वायल स्टॉक में हैं, जिससे किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सकता है। उन्होंने बताया कि शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एएनएमएमसीएच) में सबसे अधिक 2,750 वायल, बाघमारा सीएचसी में 300 वायल, बलियापुर सीएचसी में 500 वायल, सदर अस्पताल में 380 वायल, गोविंदपुर सीएचसी में 380 वायल झरिया (झरिया सह जोरापोखर) में 420 वायल, निरसा सीएचसी में 480 वायल, तोपचांची सीएचसी में 450 वायल, टुंडी सीएचसी में 40, टुंडी के लोधरिया एचएसस...