Dhanbad News: सांप के डंसने से चंदनकियारी के व्यक्ति की मौत
धनबाद, जुलाई 12 -- Dhanbad News: धनबाद। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार को सर्पदंश से पीड़ित एक व्यक्ति की मौत हो गई। बोकारो के चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत सिल्फोर पंचायत के सुयाडीह निवासी हरखू महतो के पुत्र जयनारायण महतो को सर्पदंश के बाद यहां भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की सुबह सांप के डंसने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही शनिवार को उनकी मौत हो गई। जयनारायण महतो अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों को छोड़ गए हैं। यह भी पढ़ें- Jamui News: विषैले सांप के डंसने से नावालिग बच्ची की मौत यह भी पढ़ें- Bhabua News: सांप के डंसने पर झाड़फूंक कराने लगे परिजन, गई जान यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई : विषैले सांप के डंसने से नावालिग बच्ची क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.