धनबाद, सितम्बर 22 -- Dhanbad News: बरोरा। जमुआटांड़ निवासी भीमलाल रवानी की गाय की मौत सांप के डंसने से हो गई। बताया जाता है कि गाय दो दिन पूर्व रविवार को चरने के लिए घर से निकली थी। शाम तक वापस नहीं लौटी। दूसरे दिन सोमवार की शाम बहालडीह मौजा में हीरक रोड किनारे बीसीसीएल ओल्ड कांटा के समीप गाय मृत अवस्था में मिली। आशंका जताई जा रही है कि जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। गाय के नाक व मुंह से कॉफी मात्रा में खून निकला हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन गाय को घर ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...