Dhanbad News: सांड के हमले में बुजुर्ग की मौत
धनबाद, सितम्बर 6 -- Dhanbad News: मधुबन थाना क्षेत्र के फुलारीटांड़ स्थित बेनीडीह क्वार्टर निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग चांदो भुइयां की शुक्रवार शाम सांड के हमले में मौत हो गई। वे घर के बाहर बैठे थे, तभी एक आक्रामक सांड ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। परिजन उन्हें कतरास के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यही सांड करीब दो माह पूर्व भी एक सेवानिवृत्त कर्मी की जान ले चुका है और अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर चुका है। लगातार हो रहे हमलों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आक्रोशित स्थानीय निवासियों ने प्रशासन व वन विभाग से सांड को अविलंब पकड़ने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Roorki News: आवारा सांड के हमलों से ग्रामीणों में दहशत, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.