Dhanbad News: सांडों की लड़ाई में बाइक सवार दंपति व 10 माह की बच्ची घायल
धनबाद, अक्टूबर 16 -- Dhanbad News: झरिया-सिंदरी मुख्य सड़क किनारे गुरुवार दोपहर हटिया में आपस में लड़कर दौड़ लगा रहे दो सांडों की चपेट में आने से बाइक सवार सुदामडीह मेन कॉलोनी निवासी अश्वनी बाउरी बीच सड़क पर गिर पड़े। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठीं उनकी पत्नी संगीता बाउरी और उनकी 10 माह की मासूम बच्ची गुड़िया गंभीर रूप से घायल हो गईं। संगीता बाउरी के सिर में गंभीर चोट आई है, वहीं 10 माह की बच्ची गुड़िया के सिर व पैर में गंभीर चोटें लगी हैं। बाइक चला रहे अश्वनी बाउरी को भी हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को तुरंत झरिया सह जोड़ापोखर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चासनाला में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों मां-बेटी की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.