धनबाद, जुलाई 12 -- Dhanbad News: धनबाद। झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ धनबाद जिला के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष अशोक चक्रवती॔ के नेतृत्व में मेयर संजीव कुमार सिंह व डीएसई शालिनी डुंगडुंग से भेंट कर समस्याओं को रखा। चक्रवर्ती ने कहा कि शहरी क्षेत्र के सहायक अध्यापकों का नवंबर 2023 से चार फीसदी की वार्षिक वृद्धि का मामला लटका हुआ है। मेयर ने आश्वासन दिया कहा कि बहुत जल्द सभी पार्षदों के साथ बैठक कर चार फीसदी की बढ़ोतरी संबंधित कार्यवाही कर डीएसई को भेजा जाएगा। मौके पर नीलाम्बर रजवार, ओमप्रकाश महतो, मनोज साहनी, रवींद्रनाथ महतो, मिन्नी सिंह, जगदीश पंडित, सुनील कुमार हांसदा, आकाश वर्मा, उज्जवल मंडल, मानिक मंडल, फैज अहमद मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: एक शिक्षकीय स्कूल के शिक्षक को एसआईआर से मुक्त करें : संघ

हिंदी हिन्दुस्तान...