Dhanbad News: सर्किट हाउस का किया जाएगा सौंदर्यीकरण
धनबाद, जुलाई 26 -- Dhanbad News: धनबाद, विशेष संवाददाता। सर्किट हाउस का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। शनिवार को डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार एवं डीडीसी सन्नी राज ने सर्किट हाउस का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पूरे परिसर का भ्रमण कर स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीसी ने सर्किट हाउस के कमरों, लॉबी और वीआईपी सुइट्स की स्थिति का जायजा लेते हुए कमरों के इंटीरियर को आधुनिक बनाने के निर्देश दिए। भवन के रखरखाव, परिसर की अंदरूनी सड़कों के सुदृढ़ीकरण और सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। परिसर को आकर्षक रूप देने के लिए बगीचों को नए सिरे से व्यवस्थित करने, नए पौधे लगाने और हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया। किचन और डाइनिंग एरिया में हाइजीन और उच्चस्तरीय साफ-सफाई बनाए रखने के भी निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि सर्किट हाउस जिले की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.