धनबाद, सितम्बर 2 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। सरायढेला क्षेत्र में तकनीकी खराबी के कारण करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। क्षेत्र के लोहरकुल्ही, आनंद नगर, सुभाष नगर समेत आसपास के कई मोहल्लों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। तकनीकी खराबी के कारण बिजली बंद होने से लोगों के दैनिक कामकाज प्रभावित हुए। बिजली नहीं रहने से घरों में पानी का मोटर नहीं चल सका। बारिश के बीच बिजली के बार-बार आने-जाने से लोगों को विद्युत उपकरण खराब होने का भी डर बना रहा। विभागीय कर्मियों ने खराबी को दूर करने का प्रयास किया, जिसके बाद करीब चार घंटे बाद बिजली आपूर्ति सामान्य हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...