Dhanbad News: सरकारी स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षा 14 दिसंबर से
धनबाद, नवम्बर 19 -- Dhanbad News: सरकारी प्रारंभिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं की अर्धवार्षिक परीक्षा 14 दिसंबर से शुरू होगी। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी) रांची ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहली से आठवीं कक्षा तक की परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली 12:30 बजे से 3 बजे तक निर्धारित है। दो पाली के बीच बच्चों को मध्याह्न भोजन कराया जाएगा। जेसीईआरटी ने कहा है कि कक्षा एक व दो में नामांकित विद्यार्थियों की परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा तीन से आठ का प्रश्न वस्तुनिष्ठ, अति लघुउत्तरीय, लघुउत्तरीय व दीर्घउत्तरीय होंगे। धनबाद के सरकारी स्कूलों में 1.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: पहली से आठवीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 14 से 16 दिसंबर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.