धनबाद, जुलाई 20 -- Dhanbad News: सरकारी डिग्री कॉलेज टुंडी में रविवार को अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब, धन्वंतरि हर्बल गार्डन और कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया। टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो और बीबीएमकेयू के कुलपति डॉ रामकुमार सिंह ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया। दोनों ने बिनोद बिहारी महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। विधायक ने कहा कि कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट शुरू होने से शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता आएगी तथा विद्यार्थियों को प्रवेश, परीक्षा, परिणाम और अन्य आवश्यक जानकारी ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक संसाधन का विस्तार समय की आवश्यकता है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र भी गुणवत्तापूर्ण और तकनीक आधारित शिक्षा प्राप्त कर सकें।

कंप्यूटर लैब की महत्वपूर्ण भूमिका कुलपति ने कंप्यूट...