धनबाद, अगस्त 13 -- Dhanbad News: झरिया अंचल अधिकारी मनोज कुमार के निर्देश पर बुधवार को सीआई राम रतन पांडेय और राजस्व कर्मचारी कृष्णा डिगवाडीह स्थित विवादित स्थल पर जांच करने पहुंचे। यह जांच डिगवाडीह निवासी मोहन यादव को सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण को लेकर जारी नोटिस के सिलसिले में की गई। जांच के दौरान वहां मेला के लिए दुकान बनाने का काम चल रहा था। अंचल कर्मियों ने तत्काल रोकने का निर्देश दिया। नोटिस के अनुसार गैर-आबाद सरकारी भूमि पर बांस-बल्लियों से घेरा बनाकर मेला के लिए दुकान बनाई जा रही है। सीओ ने सैरात बंदोबस्ती होने तक काम पर रोक लगाते हुए 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया है। कार्रवाई के लिए जोड़ापोखर थाना को भी प्रतिलिपि भेजी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...