धनबाद, सितम्बर 25 -- Dhanbad News: चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर नगर अध्यक्ष सुनीता देवी के नेतृत्व में पार्षदों ने ईसीएल मुगमा एरिया के जीएम राज किशोर सिंह से वार्ता की। आपातकालीन परिस्थितियों के लिए एंटी-वेनम व एंटी-रेबीज इंजेक्शन की व्यवस्था कराने, वार्ड नंबर चार के ईसीएल क्वार्टर साइड बड़े नाले की सफाई व स्लैब लगाने, कुमारधुबी कोलियरी में बंद पड़े फिल्टर प्लांट को तत्काल चालू कर पेयजलापूर्ति शुरू करने की मांग रखी गई। जीएम ने मांगों पर जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिया। ​मौके पर पार्षद काशी साव, रानी कराई, हैदर अली, जियाउद्दीन साह, आरती देवी, अभिषेक दास, संजय जगदल्ला, सरिता देवी, प्रतिनिधि झंटू कांजीलाल आदि थे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: अध्यक्ष ने खराब ट्रांसफार्मर का लिया जायजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...