धनबाद, जुलाई 12 -- Dhanbad News: धनबाद। सदर अस्पताल में झरिया के डिगवाडीह नंबर-10 निवासी 45 वर्षीय प्रमिला देवी की बच्चेदानी में मौजूद बड़े ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया। लंबे समय से पेट दर्द और अत्यधिक रक्तस्राव से पीड़ित महिला आर्थिक तंगी के कारण निजी अस्पताल में इलाज नहीं करा पा रही थीं। अस्पताल के उपाधीक्षक एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ संजीव कुमार प्रसाद के नेतृत्व में बच्चेदानी निकालने की सफल सर्जरी की गई। ऑपरेशन में निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ पवन और ओटी सहायक रंजना ने सहयोग किया। चिकित्सकों के अनुसार मरीज की हालत स्थिर है। यह भी पढ़ें- टीएमएच वेस्ट बोकारो में पहली बार सफलतापूर्वक टोटल लैप्रोस्कोपिक हिस्टेरेक्टॉमी का संचालन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...