धनबाद, सितम्बर 2 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और अहम कदम उठाया जा रहा है। अस्पताल में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का निर्माण कराया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला योजना पदाधिकारी के स्तर से इसके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निर्माण पूरा होने के बाद सदर अस्पताल में सर्जरी की सुविधाओं में सुधार होने की उम्मीद है। मॉड्यूलर ओटी आधुनिक तकनीक और संक्रमण नियंत्रण के मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है। इसमें ऑपरेशन थिएटर की दीवार, छत, फloor और अन्य सतहों को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि धूल, कीटाणु और संक्रमण का खतरा कम रहे। एयर फिल्ट्रेशन और नियंत्रित वातावरण की व्यवस्था भी संक्रमण नियंत्रण में मदद करती है।

स्वास्थ्य के लाभ इसका सबसे...