धनबाद, अगस्त 13 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार और डीडीसी सन्नी राज ने बुधवार को सदर अस्पताल परिसर में कार व बाइक पार्किंग शेड, आरबीएसके, मॉड्यूलर आयुष्मान वार्ड, ओपीडी और सिविल सर्जन कार्यालय के नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन किया। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य सदर अस्पताल को आधुनिक और सुलभ चिकित्सा केंद्र बनाना है। नई सुविधाओं से मरीजों और परिजनों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मॉड्यूलर आयुष्मान वार्ड आधुनिक उपकरणों से लैस है, जहां लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिलेगा। पुनर्निर्मित ओपीडी में मरीजों को सुगम इलाज और सरल रजिस्ट्रेशन की सुविधा मिलेगी। आरबीएसके के तहत 11 से 22 अगस्त तक 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की विशेष स्क्रीनिंग हो रही है। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में सुविधाओं का ...