Dhanbad News: सदर अस्पताल की जमीन पर बने मकान और होटल की जांच शुरू
धनबाद, जुलाई 4 -- Dhanbad News: सदर अस्पताल की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने की दिशा में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को धनबाद के सीओ रामप्रवेश अपनी टीम के साथ अस्पताल परिसर पहुंचे और जमीन की विस्तृत जांच की। इस दौरान अस्पताल की जमीन का नक्शे से मिलान कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया गया। प्रारंभिक जांच में अस्पताल की काफी जमीन पर अतिक्रमण मिलने की बात सामने आई है। सीओ ने बताया कि अस्पताल के पीछे कई आवास और होटल सरकारी जमीन पर बने होने की आशंका है। इसके अलावा रणधीर वर्मा चौक से डॉक्टरों के क्वार्टर जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे अस्पताल की जमीन पर आठ-दस परिवारों के अवैध रूप से मकान बनाकर रहने का मामला भी सामने आया है। इनका कहना था कि वे लोग 60-70 वर्षों से यहां रह रहे हैं। अस्पताल परिसर के अंदर भी कुछ स्थानों पर अवैध निर्माण पाए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.