Dhanbad News: सत्यनिष्ठा-पारदर्शिता ही पीएसयू का मूल आधार : सीएमडी
धनबाद, अक्टूबर 27 -- Dhanbad News: केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश पर देशभर में 26 अक्तूबर से 1 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को कोयला भवन मुख्यालय, बीसीसीएल में 'सत्यनिष्ठा से समृद्धि' विषय पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही किसी भी सार्वजनिक उपक्रम की कार्यसंस्कृति के मूल आधार हैं। सीएमडी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि सतर्कता का उद्देश्य केवल अनियमितताओं की पहचान कर कार्रवाई करना नहीं है, बल्कि ऐसी मजबूत व्यवस्था विकसित करना है, जिसमें अनियमितताओं की आशंका न्यूनतम हो और प्रत्येक कार्य निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुरूप संपन्न हो। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.